सोनमनकी में नदी में स्नान करने के दौरान बालक की डूबने से मौत

मोरकाही थाना क्षेत्र के खैरी खुटाहा पंचायत के सोनमनकी के बागमती नदी में स्नान करने के दौरान बालक की डूबने से मौत हो गई.

खगड़िया . मोरकाही थाना क्षेत्र के खैरी खुटाहा पंचायत के सोनमनकी के बागमती नदी में स्नान करने के दौरान बालक की डूबने से मौत हो गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान सोनमनकी गांव निवासी वार्ड संख्या चार निवासी रामनरेश सदा उर्फ विजय सदा का 8 वर्षीय पुत्र निरगुन कुमार के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर अन्य दोस्तों के साथ खेलते खेलते बागमती नदी में स्नान करने चला गया. निरगुन नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया. जिसके कारण निरगुन लापता हो गया. स्थानीय बालकों द्वारा हल्ला कर लोगों की घटना की जानकारी दी. स्थानीय लोगों द्वारा बागमती नदी से बालक का शव बाहर निकाला गया. परिजनों द्वारा आनन फानन में ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गये. जहां चिकित्सक ने जांच कर सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर दर्जनों ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गये. जहां चीख पुकार मच गया. इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >