पटाखा फोड़ने के क्रम में बालक झुलसा, रेफर

पटाखा फोड़ने के क्रम में बालक झुलसा, रेफर

बेलदौर. थाना क्षेत्र के बोबिल गांव में छठघाट पर पटाखा फोड़ने के दौरान एक बालक झुलस गया. परिजनों ने बालक को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर खगड़िया रेफर कर दिया.पीड़ित बालक की पहचान बोबिल गांव निवासी मंटू ठाकुर के करीब सात वर्षीय पुत्र सुजित कुमार के रूप में हुई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित बालक परिजनों के साथ छठ घाट की साफ -सफाई करने के लिए गया था. इसी दौरान उक्त बालक घाट के समीप पटाखा फोड़ रहा था. पटाखा फोड़ने के दौरान उक्त बालक का चेहरा जल गया. घटना से पीड़ित परिजनों में मायूसी छाई हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >