Police Action: चौथम (खगड़िया). चौथम थाना पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान दो फरार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जयकुमार उर्फ दुखन शर्मा तथा जमुई जिले के बूढ़ी खैर गांव निवासी महेश सिंह के पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई है.
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के विरुद्ध चौथम थाना कांड संख्या 171/26 एवं कांड संख्या 296/25 दर्ज है. दोनों काफी दिनों से फरार चल रहे थे. गुप्त सूचना मिलने के बाद एएसआई अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
कानूनी प्रक्रिया के बाद भेजे गए जेल
गिरफ्तार आरोपितों को चौथम थाना लाया गया, जहां थानाध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देशन में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
Police Action: थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
