फोटो-26 कैप्सन- शव के समीप रोते बिलखते मृतक के परिजन. मानसी. थाना क्षेत्र के एनएच 31 एकनिया ढाला के समीप बीते शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी थी. शनिवार को शव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. बताया जाता है कि पश्चिमी ठाठा पंचायत के बख्तियारपुर गांव निवासी राम किशुन साह के पुत्र दीपक कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. बताया कि दीपक व उसके एक रिश्तेदार ऑटो से भूसा लेकर खगड़िया जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप चालक ने धक्का मार दिया. पुलिस ने जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गयी. पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. शव पहुंचते ही पश्चिमी ठाठा पंचायत सरपंच मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सुजीत यादव, उपमुखिया पवन पासवान, पंकज यादव सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया. साथ ही परिजनों का ढांढस बढ़ाया. जनप्रतिनिधियों ने मृतक के आश्रितों को सरकार द्वारा अनुग्रह राशि देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
