द्वितीय बैच के प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सकों को दिया गया सर्टिफिकेट

सभी ने एक स्वर में कहा कि लोग हम लोगों को झोला छाप कह कर अपमानित किया करते थे

गोगरी. अनुमंडलीय अस्पताल के पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में गुरुवार को प्रशिक्षण पा रहे ग्रामीण चिकित्सकों के द्वितीय बैच को सर्टिफिकेट दिया गया. ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष डॉ मंकेश कुमार, जिला महासचिव अमरेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार, नगर अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पासवान, डॉ रंजीत कुमार, डॉ ब्यूटीलाल तांती, डॉ संतोष कुमार, डॉ गणेश कुमार, डॉ रंजीत कुमार साह, डॉ रूबी कुमारी, डॉ संजना रानी, डॉ संजीव कुमार, डॉ जमाल अंसारी, डॉ रफीक आलम, डॉ अमित उर्फ राहुल कुमार, डॉ मुकेश कुमार निराला, डॉ मुकेश कुमार, डॉ शम्भू यादव आदि ग्रामीण चिकित्सकों ने अपना अपना सर्टिफिकेट मूल प्रमाण पत्र प्राप्त किया. सर्टिफिकेट प्रकार सभी ग्रामीण चिकित्सक काफी खुश थे. उन्होंने कहा कि अब हम लोग झोला झाप नही कहलायेंगे. हमलोग ग्रामीण चिकित्सक कहलायेंगे और प्राथमिक उपचार करेंगे. सभी ने एक स्वर में कहा कि लोग हम लोगों को झोला छाप कह कर अपमानित किया करते थे. लेकिन सरकार ने हम लोगों को एनआईओएस द्वारा प्रशिक्षण दिलाने के बाद फॉर्म भरवा कर परीक्षा लेकर पास करवाया है तो हमलोग प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सक हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >