बिजली चोरी के खिलाफ चलाया अभियान, पांच पर केस दर्ज

बिजली चोरी के खिलाफ चलाया अभियान, पांच पर केस दर्ज

परबत्ता. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गत कुछ दिनों से बिजली चोरी के विरुद्ध विद्युत विभाग द्वारा लगातार छापेमारी एवं प्राथमिकी दर्ज कराने का सिलसिला जारी है. छापेमारी के दौरान कन्हैयाचक बुनकर टोला निवासी रामविलास दास पर 15,823 रुपये, दक्षिणबारी टोला कन्हैयाचक के संजीव कुमार (पिता ललित नारायण यादव) पर 6,120 रुपये, पछियारी टोला कन्हैयाचक के मिथुन सिंह (पिता मदन सिंह) पर 71,693 रुपये, करना गांव के उमेश शर्मा (पिता मोहन शर्मा) पर 54,714 रुपये तथा कन्हैयाचक चौधरी टोला के गौरी कुमार (पिता रामप्रवेश चौधरी) पर 6,120 रुपये की क्षति करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है. इस संबंध में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय अभियंता विजय कुमार ने बताया कि उपभोक्ता परेशानी से बचने के लिए स्मार्ट मीटर लगवाएं और बिजली चोरी से परहेज करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >