रोहियार घाट पर बागमती नदी में नहाने के दौरान बालक लापता

घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर हो रहा बुरा हाल

घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर हो रहा बुरा हाल चौथम. प्रखंड क्षेत्र के रोहियार पंचायत स्थित बागमती नदी के रोहियार घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान एक बालक लापता हो गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि रोहियार पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी उमेश साह का 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार लापता हो गया. शनिवार की शाम तक एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा बालक की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि बालक रोहियार घाट पर नहाने के लिए गया हुआ था. अचानक ज्यादा पानी में चल जाने के कारण बालक नदी में लापता हो गया. सीओ रविराज ने बताया कि रोहियार घाट पर नहाने के दौरान बालक लापता हो गया,जिसकी तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >