सोनवर्षा घाट स्थित मृत बागमती नदी में नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत

सोनवर्षा घाट स्थित मृत बागमती नदी में नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत

चौथम. थाना क्षेत्र के सोनवर्षा घाट स्थित मृत बागमती नदी में मंगलवार को डूबने से एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक बालक की पहचान सोनवर्षा घाट निवासी संजीत दास का पुत्र अकलेश कुमार के रूप में हुई. बताया कि बालक दोस्तों के साथ मृत बागमती नदी में नहाने के लिए गया था. इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से बालक के शव को बरामद कर लिया गया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बालक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर घटना के बाद से ही मृतक बालक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >