बेलदौर. प्रखंड के बोबिल पंचायत के मेला ग्राउंड फुलवड़िया में आयोजित फाइनल मुकाबले में आलमनगर टीम को हराकर बोबिल फुलवड़िया टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार क़ो आयोजित फाइनल मैच में टाॅस जीतकर बोबिल फुलवड़िया टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. वहीं बल्लेबाजी करते बोबिल फुलवड़िया टीम के खिलाडिय़ों ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट गंवाकर 107 रन बनाया. वहीं प्रतिद्वंद्वी टीम को जीत के लिए 108 रन का लक्ष्य देकर बल्लेबाजी के लिए चुनौती दी . वहीं बल्लेबाजी करते आलमनगर टीम के खिलाड़ी सभी विकेट गंवाकर महज 57 रन पर ही सिमटकर मैच हार गई. वहीं निर्णायक मंडली ने विजेता टीम के खिलाड़ी मोंटी कुमार को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया. जबकि विजेता टीम के मोहन यादव ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम को जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाया. वहीं समाजसेवी ऋषव कुमार ने विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया जबकि अजीत मिश्र, अजय शर्मा, रंजीत साह ने उपविजेता टीम को शील्ड दिया देकर प्रोत्साहित किया. आयोजक मंडली ने बताया कि उक्त टूर्नामेंट में सीमावर्ती 3 जिले के 16 टीम ने भाग लिया. वहीं फाइनल मुकाबले में बोबिल फुलवड़िया टीम ने खिताबी शील्ड पर कब्जा जमा लिया. उक्त मैच में एम्पायर की भूमिका में दौलत कुमार व अमित ने शानदार निर्णय लेते खिलाड़ियों को हौसला बुलंद करते रहे. जबकि उद्घोषक के रूप में अंशु व आशीष कुमार ने दर्शकों को पल पल का अपडेट देते रोमांच बढ़ा दिया. वहीं पुरस्कार वितरण के दौरान समाजसेवी ऋषव कुमार ने दोनों टीम के खिलाड़ी समेत खेलप्रेमियों को नववर्ष की बधाई देते इनके उज्जवल भविष्य की कामना की . इन्होंने बताया कि खेल के माध्यम से भी खिलाड़ी अब सरकारी नौकरी में जा सकते हैं, इसके लिए इन्होंने खेलो इंडिया मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना की जानकारी दी. वहीं सरकार द्वारा हर पंचायत में खेल मैदान का निर्माण करायें जाने की महत्वाकांक्षी योजना की भी जानकारी दी. मौके पर खिलाड़ी माइकल झा, बिट्टू सिंह, मौन्टी सिंह, धीरज सिंह, मोहन यादव, अमन मिश्रा, केशव मिश्रा, सुमन कुमार सहित दर्जनों खेलप्रेमी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
