मेरा युवा भारत इकाई द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मेरा युवा भारत इकाई द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

परबत्ता. नगर पंचायत अंतर्गत केएमडी कॉलेज मैदान में “मेरा युवा भारत ” परबत्ता इकाई द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बालक दौड़, बालिका दौड़, कबड्डी एवं हाई जंप जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन नगर पंचायत परबत्ता के चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने किया. रंजीत ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का मजबूत माध्यम है. इससे न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व गुणों का भी विकास होता है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और नगर पंचायत की ओर से भविष्य में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा. प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड खेल अधिकारी सुमित कुमार व डेजी कुमारी के नेतृत्व में किया गया. मौके पर शिक्षक पवन कुमार, पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार, गोगरी प्रखंड खेल अधिकारी अमन कुमार, अनिल कुमार साह, गुड्डू कुमार, राजकुमार, कुणाल कुमार, मनीष कुमार, संजीव कुमार, किशोर साह, समदर्शी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >