खगड़िया. भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को बैठक हुई, जिसकी की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू पासवान व संचालन जिला महामंत्री सह बाबा साहब कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ इंदु भूषण कुशवाहा ने किया. कार्यक्रम का मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया थे. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. वहीं दीप प्रज्वलन बाद वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. बैठक में 13 से 20 अप्रैल तक भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. यह कार्यक्रम बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक व्यापक रूप से आयोजित किया जायेगा. ताकि समाज के हर वर्ग तक बाबा साहब के विचारों को पहुंचाया जा सके. बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि 13 अप्रैल को प्रातःकाल बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. संध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा. जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण, संगोष्ठी, चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता सहित विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और उन्हें सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में कार्यक्रम संयोजक, सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव तथा सह संयोजक जिला मीडिया प्रभारी एवं मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय ने कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की. महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंदना कुमारी ने विचार व्यक्त किया. बैठक का समापन जिला मंत्री नवीन सिन्हा द्वारा किया गया. मौके पर जिला महामंत्री नंदू शाह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शाह, प्रीति प्रिया, लक्ष्मी देवी, जिला मंत्री मधु देवी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुस्कान शर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद पासवान, मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार, संजय ठाकुर, शुभंकर शुभम उर्फ अनुपम सिंह, राजीव कुमार धमाका, रमेश चंद्र सूर्य, प्रिंस भारती, अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पासवान, सरपंच जुगेश पासवान, विकास कुमार, विक्की कुमार, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशि रंजन कुमार, देवानंद स्वामी आदि उपस्थित थे.
मंडल स्तर पर 20 तक भाजपा मनायेगी डॉ आंबेडकर की जयंती
मंडल स्तर पर 20 तक भाजपा मनायेगी डॉ आंबेडकर की जयंती
