प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय समीप एक निजी विवाह भवन में भागलपुर में पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए बेलदौर भाजपा मंडल की बैठक कर सर्वाधिक लोगों को भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पप्पू साह ने की. बैठक में 24 फरवरी को भागलपुर में प्रस्तावित पीएम के कार्यक्रम में मंडल से न्यूनतम एक हजार लोगों को शामिल करवाने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने इस कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी दिन किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 19वीं किश्त की राशि जारी करेंगे. मौके पर जिला भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष वंदना सिंह, नगर पंचायत के चेयरमैन ममता कुमारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष अनिल सोनी, भाजपा नेता रंजन कुमार राज, संतोष यादव, पंसस रविन्द्र चौधरी, अशोक भगत, सदानंद सिंह, संतोष साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >