महेशखूंट में बाइक सवार युवक को पिकअप ने रौंदा, मौत

महेशखूंट में बाइक सवार युवक को पिकअप ने रौंदा, मौत

प्रतिनिधि, महेशखूंट एनएच 31 पर चैधा बन्नी के समीप सोमवार को बाइक सवार युवक को अनियंत्रित पिकअप चालक ने रौंद दिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. बताया जाता है कि बेगूसराय जिले के बिहट गांव निवासी सौरभ झा बाइक से महेशखूंट जा रहा था. महेशखूंट पहुंचने से पहले चैधा बन्नी गांव के समीप एनएच 31 पर सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया, जिससे सौरभ झा की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक सौरभ झा के परिजनों को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >