बाइक सवार दंपती से उचक्कों ने उड़ाये बाली

बाइक सवार दंपती से उचक्कों ने उड़ाये बाली

चौथम. बुधवार की दोपहर एक दंपती बाइक से चौथम थाना क्षेत्र के करूआमोड़ से मालपा घर की ओर जा रहा था. इसी क्रम में जवाहर नगर के समीप एक बाइक पर सवार दो उचक्कों बाइक पर सवार दंपती को धक्का मार दिया. उसके बाद महिला के सोने का कान का बाली छीनकर फरार हो गया. मामले को लेकर पीड़ित भूतौली मालपा निवासी पवन कुमार चौरसिया ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. इधर, दोनों उचक्कों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. आवेदन मिलने के बाद चौथम थाना पुलिस मामले की छानबीन और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गयी है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >