बाइक सवार युवक को ट्रक रौंदा, मौत

रामानंद की शादी सात वर्ष पूर्व नीरपुर में प्रीति से हुई थी. जिसमें एक छह का पुत्र और चार साल की पुत्री है

चौथम. थाना क्षेत्र के एन एच 107 पर देवका के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिसके कारण युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है. मृतक की पहचान सोनवर्षा घाट निवासी महाराना प्रताप के 35 वर्षीय पुत्र रामानंद उर्फ साजन कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि रामानंद अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ने के लिए ससुराल नीरपुर गांव गया हुआ था. नीरपुर गांव में पत्नी और बच्चों को छोड़कर घर सोनवर्षा लौट रहा था. एनएच 107 पर देवका गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा दिया. घटना की सूचना मौजूद लोगों द्वारा चौथम थाना को दिया गया. सूचना मिलते ही गश्ती में तैनात एसआई संतोष कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर इलाज के लिए चौथम सीएच सी पहुंचाया. जहां डॉ पंकज कुमार ने मृत घोषित कर दिया. रामानंद की मौत की खबर सुनते ही पत्नी प्रीति कुमारी सहित परिजन चौथम सीएचसी पहुंचा. परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. पत्नी और बहन का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है. बताया जाता है कि रामानंद कुमार अपने गांव सोनवर्षा घाट में दवाई दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था. रामानंद की शादी सात वर्ष पूर्व नीरपुर में प्रीति से हुई थी. जिसमें एक छह का पुत्र और चार साल की पुत्री है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >