बोलेरो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल

बोलेरो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल

चौथम. थाना अंतर्गत करुआ-बदलाघाट मुख्य मार्ग पर जवाहरनगर के समीप बाइक व बोलेरो में टक्कर हो गयी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया. घायल बाइक सवार की पहचान बोड़ा लालपुर गांव निवासी रामबालक चौधरी के पुत्र मेदी कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मेदी दोस्त सुशील कुमार के साथ गांव से नीरपुर जा रहा था. इस दौरान बोलेरो से टक्कर हो गयी, जिससे मेदी कुमार घायल हो गया. जबकि पीछे बैठे सुशील को आंशिक चोट लगी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 की टीम को दी. पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर घायल को इलाज के चौथम सीएचसी पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >