बिहार पेंशनर एसोसिएशन का किया गया गठन.मुरलीधर बने जिलाध्यक्ष

राज्य संयुक सचिव विजय कुमार सिंह ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक मुरलीधर गुप्ता ने किया. बैठक में संगठन को मूर्त रूप देते हुए कमेटी का गठन किया गया.

खगड़िया. बिहार पेंशनर एसोसिएशन का गठन किया गया. बुधवार को सीपीआईएम जिला कार्यालय के सभागार में जिला भर के अवकाश प्राप्त विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं शिक्षकों के नेतृत्वकारी लोग पहुंचे . बैठक में राज्य संयुक सचिव विजय कुमार सिंह ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक मुरलीधर गुप्ता ने किया. बैठक में संगठन को मूर्त रूप देते हुए कमेटी का गठन किया गया. जिसके जिलाध्यक्ष मुरलीधर गुप्ता एवं जिला सचिव अवकाश प्राप्त शिक्षक रणजीत साहू चुने गए,जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अवकाश प्राप्त शिक्षक संजय कुमार गुप्ता,अवकाश प्राप्त प्रधान सहायक जल संसाधन विभाग विजय कुमार सिंह, अवकाश प्राप्त शिक्षक मोo मोहिबुल्ला, अवकाश प्राप्त शिक्षक मोo अब्बास कासमी,अवकाश प्राप्त शिक्षक राजकुमार यादव, अवकाश प्राप्त शिक्षक रामचरित्र शर्मा,संयुक्त सचिव पद के लिए अवकाश प्राप्त ऑपरेटर नल कूप विभाग उपेन्द्र प्रसाद सिंह,अवकाश प्राप्त शिक्षक भरत चौधरी, अवकाश प्राप्त फार्मासिस्ट स्वास्थ विभाग महेश्वर सिंह,अवकाश प्राप्त शिक्षक दुनियालाल साह चुने गए. कोषाध्यक्ष पद पर अवकाश प्राप्त शिक्षक मोo अली असगर चुने गए. कार्यकारिणी सदस्य पद पर अवकाश प्राप्त परिचारिका जल संसाधन विभाग गायत्री देवी,अवकाश प्राप्त चालक कृषि विभाग महेन्द्र शर्मा,अवकाश प्राप्त शिक्षक मोo इस्लाम,अवकाश प्राप्त सहायक स्वास्थ्य विभाग सुरेश पासवान, अवकाश प्राप्त सहायक जल संसाधन विभाग बनारसी प्रसाद सिंह चुने गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >