Bihar News: खगड़िया में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: खगड़िया जिला के मोरकाही थाना क्षेत्र के उत्तर माड़र पंचायत के मोरकाही गांव के दो बच्चे की नदी में डूबकर मौत हो गई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

Bihar News: खगड़िया जिला के मोरकाही थाना क्षेत्र के उत्तर माड़र पंचायत के मोरकाही गांव के दो बच्चों की नदी में डूबकर मौत हो गई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना शनिवार की बताई जा रही है.

मृतक की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव निवासी बिहारी सहनी का 7 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार और गढ़ो चौधरी का 8 वर्षीय नाती सपरा कुमार के रूप में की गई है. बता दें की दोनो बच्चे की फनमा नदी में स्नान करने के दौरान डूबकर मौत हो गई.

Also Read: मोतिहारी में बीजेपी नेता की कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, ऑटो चालक की मौत…

कुछ अन्य बच्चों के साथ स्नान करने गए थे दोनों बालक

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे कुछ अन्य बच्चों के साथ शनिवार की सुबह नदी में स्नान करने गए थे. स्नान करने के दौरान धर्मवीर और सपरा कुमार गहरे पानी में चले गए. उसके बाद नदी की तेज धारा में बहकर दोनों बालक लापता हो गए. अन्य बच्चों द्वारा हल्ला करने पर दोनों बालक को बचाने का प्रयास किया गया तब तक दोनों बालक डूब पानी में डूब गए थे.

Also Read: सुपौल में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत…

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

जानकारी के मुताबिक स्थानीय गोताखोर की मदद से दोनों बालक के शव को नदी से बाहर निकाला गया. दो बच्चे की नदी में डूबकर मौत की सूचना गांव में आग की तरह फ़ैल गई. लोगों ने घटना की जानकारी मोरकाही पुलिस को दी. मौके पर पहुंच थानाध्यक्ष विजय सहनी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. इधर,घटना के बाद मृतक बच्चों के घर कोहराम मच गया. गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

40 विभूतियों को किया गया सम्मानित, क्या बोले उपसभापति हरिवंश?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >