Bihar Crime News: बिहार की इस बेटी के साथ दरिंदगी की कहानी सुन खड़े हो जायेंगे रोंगटे! 5 लड़कों ने बारी-बारी से…

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले में 5 लड़कों ने बारी-बारी से एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया. घटना 12 सितंबर की है लेकिन यह मामला अब जाकर उजागर हुआ है. पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है.

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले में एक लड़की के साथ दरिंदगी हुई. एक गांव में बांध के पास अंधेरे में पांच लड़कों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. यह घटना 12 सितंबर को ही हुई थी. लेकिन, अब जाकर मामले का उजागर हुआ है. पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना खगड़िया के परबत्ता थाना इलाके की है.

मां ने बताई दरिंदगी की कहानी

पीड़िता ने बताया कि उनकी बेटी के साथ किस तरह से दरिंदगी हुई. मां ने बताया कि एक सचिन कुमार नाम के युवक ने उसे बातचीत करने के लिए बुलाया. इसके बाद उसे गांव के एक बांध के पास ले गया. वहां पर पहले से ही प्रिंस कुमार, बादल कुमार, राजीव कुमार और पांडव कुमार मौजूद था. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के साथ पांचों दरिंदों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

थाने में दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद रातभर लड़की के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई. अगली सुबह जख्मी हालत में बेटी घर लौटी. उसे देखते ही घरवालों के रोंगटे खड़े हो गए. लेकिन, लोक लाज के कारण परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी. बेटी दर्द से कराहती रही और मां बेबस बनी रही. लेकिन आखिर में किसी तरह मां ने हिम्मत दिखाई और थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस अपराधियों की खोजबीन में जुटी

दूसरी तरफ पुलिस को जैसे ही इस खौफनाक वारदात की जानकारी मिली, वे एक्शन मोड में आ गए. इसके साथ फौरन ही अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरू कर दी. ऐसे में देखना होगा कि पुलिस आखिरकार कब तक अपराधियों तक पहुंच पाती है. इस घटना के बाद कई सवाल एक बार फिर खड़े होने शुरू हो गए हैं.

Also Read: Bihar Road Accident: कैमूर में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, एक की मौत, पितृपक्ष मेले में शामिल होने जा रहे थे श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >