बिहार कांग्रेस बचाओ अभियान सम्मेलन आज

हजारों कार्यकर्ताओं की जुटने की संभावना

– हजारों कार्यकर्ताओं की जुटने की संभावना खगड़िया. बिहार कांग्रेस के नेता व एआईसीसी सदस्य आनंद माधव, पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने सोमवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया. कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि 21 अप्रैल को समर्पित कांग्रेसियों द्वारा बिहार कांग्रेस बचाओ अभियान सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सम्मेलन में राज्य के कई नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्षों के आने की संभावना है. पूर्व विधायक ने कहा कि सम्मेलन बुलाने का मूल कारण डूबते बिहार कांग्रेस को बचाना है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के कारण बिहार कांग्रेस अब एक विलुप्त होती पार्टी बिहार में बन चुकी है. बिहार कांग्रेस ने अपनी ज़मीनी पहचान खो दी है. हाल ही में लांच किया गया सृजन साथी जनसंपर्क अभियान भी एक धोखा है. कार्यकर्ताओं को बरगलाने का एक नया फॉर्मूला है. उन्होंने कहा कि दरअसल प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम अपनी असफलताओं से कार्यकर्ताओं का ध्यान भटकाने के लिए नई नई योजनाएं ला रहे हैं. राजेश राम ने ज़मीनी कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए कभी कोई प्रयास ही नहीं किया. पूर्व अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के समय में भी लोगों को जोड़ने के लिए डिजिटल अभियान चलाया गया था. लगभग 11 लाख लोग इससे जुड़े थे. जिला अध्यक्ष बनने के लिए डिजिटल सदस्य बनाने की शर्त रखी गई थी. 52 नये जिला अध्यक्ष बनें हैं, प्रभारी एवं अध्यक्ष को यह सार्वजनिक करना चाहिए कि कितने जिले का अध्यक्ष उस आधार पर बनाया गया है. अधिकांश जिलों में चुनावी राजनीति में असफल व ज़मानत ज़ब्त लोगों को अध्यक्ष बनाया गया है. एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जमाल अहमद भल्लू ने कहा कि बिहार कांग्रेस आज नौसिखियों के हाथ में है. आज बिहार कांग्रेस दिशा हीन हो गयी है. प्रेस वार्ता में एआईसीसी सदस्य एवं वरीय नेता नागेंद्र पासवान विकल, पूर्व प्रदेश सचिव वसी अख्तर एवं पूर्व सचिव इम्तियाज अहमद भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >