बाबा फूलेश्वरनाथ मंदिर के संरक्षक गुरु प्रसाद के निधन के बाद पुत्र भूतनाथ ने संभाली जिम्मेदारी, फिर शुरू हुए धार्मिक आयोजन

बाबा फूलेश्वरनाथ मंदिर के संरक्षक गुरु प्रसाद के निधन के बाद, उनके पुत्र भूतनाथ ने मंदिर की व्यवस्था संभाली है. नई व्यवस्था के तहत, मंदिर में भजन-कीर्तन और संध्या आरती का आयोजन फिर से शुरू हो गया है.

Khagaria News: बेलदौर (खगड़िया). प्रसिद्ध बाबा फूलेश्वरनाथ मंदिर के संरक्षक गुरु प्रसाद के निधन के बाद मंदिर परिसर में गहरा शोक छा गया है. शनिवार शाम उनके आकस्मिक निधन की खबर से श्रद्धालुओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई. उनके निधन के बाद मंदिर की व्यवस्था और धार्मिक गतिविधियों को सुचारु बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं ने नयी जिम्मेदारी उनके पुत्र भूतनाथ को सौंप दी.

श्रद्धालुओं ने भूतनाथ का किया सम्मान

मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और समर्थकों ने भूतनाथ का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया. इस दौरान सभी ने मंदिर की धार्मिक परंपराओं और सेवा कार्यों को पूर्ववत जारी रखने का संकल्प लिया.

फिर शुरू हुए भजन-कीर्तन और संध्या आरती

नयी व्यवस्था के तहत मंदिर की कुटी में प्रतिदिन संध्याकालीन भव्य भजन-कीर्तन और संध्या आरती का आयोजन शुरू कर दिया गया है. इन धार्मिक आयोजनों में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

गुरु प्रसाद को दी जा रही श्रद्धांजलि

श्रद्धालु भक्ति-भाव से भजनों में शामिल होकर दिवंगत संरक्षक गुरु प्रसाद को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं. मंदिर परिसर में लगातार धार्मिक वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु उनकी सेवा एवं समर्पण को याद कर रहे हैं.

धार्मिक परंपरा आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Khagaria News: मौके पर अजय शर्मा, सुनील रजक, पंकज साह, बैजनाथ साह सहित दर्जनों श्रद्धालु एवं समर्थक उपस्थित रहे. सभी ने विश्वास जताया कि गुरु प्रसाद द्वारा स्थापित सेवा, समर्पण और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >