गांधी स्टेडियम के निर्माण कार्य पर उठ रहे सवाल, खेलकूद मैदान स्विमिंग पूल में हो रहा तब्दील, हस्ताक्षरित आवेदन देकर की शिकायत

गांधी इंटर विद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान सीएम के प्रगति यात्रा में मिली सौगात से अत्याधुनिक स्टेडियम की बड़ी उपहार थी. तो निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ही लगातार सवालों के घेरे में अब उक्त मैदान अस्मिता की जंग लड़ रही है

बेलदौर खगड़िया से अमित सिंह की रिपोर्ट:

खगड़िया : नगर पंचायत बेलदौर का गांधी इंटर विद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान सीएम के प्रगति यात्रा में मिली सौगात से अत्याधुनिक स्टेडियम की बड़ी उपहार थी. तो निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ही लगातार सवालों के घेरे में अब उक्त मैदान अस्मिता की जंग लड़ रही है. उक्त खेल मैदान कभी प्रखंड की शान बन सीएम से लेकर बड़े-बड़े आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की गवाह बनी रही. वहीं खेलप्रेमियों समेत पुलिस एवं सेना की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एकमात्र प्लेटफार्म बन सबकी जरूरतें पूरी करती रही. लेकिन अब करोड़ों की लागत से जारी स्टेडियम निर्माण से इसका बड़ा परिसर सिकुड़ कर संकीर्ण होती चली गई. प्राक्कलन एवं स्थलीय जरूरत के बड़े अंतर ने इसकी उपयोगिता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है. इससे नाराज होकर मंगलवार को जनप्रतिनिधियों ने सांसद एवं डीएम को लिखित आवेदन देकर इसके निर्माण कार्य पर कई गंभीर सवाल खड़े कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

उक्त मामले को लेकर नपं बेलदौर की पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी, समाजसेवी संजय शर्मा, श्रवण कुमार, शिव कुमार अग्रवाल, संजय कुमार सोनी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार भारती, तेज नारायण गुप्ता समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि स्टेडियम निर्माण करने के नाम पर स्विमिंग पूल का निर्माण कराया जा रहा है. यदि स्विमिंग पूल का निर्माण हो जाता है तो मेरे क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों को खेलकूद करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इससे खेल प्रेमियों में आक्रोश पनपते जा रहा है. लिखित आवेदन में इन्होंने बताया कि यदि जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी आवश्यक कार्रवाई नहीं करेंगे, तो खेलप्रेमियों की समस्याओं को लेकर आगामी 15 मई को एक दिवसीय अनशन एवं भूख हड़ताल कर आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >