खुद रहें जागरूक, आसपास के लोगों को भी करें जागरूक

कोसी महाविद्यालय के सभागार में आयोजन

कोसी कॉलेज में एचआइवी से बचाव व नियंत्रण पर परिचर्चा खगड़िया. स्थानीय कोसी महाविद्यालय के सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से एचआइवी-एड्स से बचाव व नियंत्रण 95:95:99 अभियान विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा में कॉलेज के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो डॉ नागेन्द्र कुमार शर्मा के आदेशानुसार कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमार बलवंत सिंह ने की. कार्यक्रम का संचालन डॉ धवि ने किया. डॉ सिंह ने एचआइवी व एड्स से बचाव व नियंत्रण के वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा की. मुख्य वक्ता डॉ ललितेश्वर कुमार ने एचआइवी व एड्स से जुड़ी मनोवैज्ञानिक स्थितियों से छात्र छात्राओं को अवगत कराया. संक्रमण से बचाव व नियंत्रण को स्पष्ट रूप से बच्चों के बीच रखा गया. नव आकांक्षा सेवा फाउण्डेशन के अध्यक्ष निर्भय कृष्णा ने सभी बच्चों व एनएसएस स्वयंसेवकों को एचआइवी-एड्स के संक्रमण, उसके लक्षण की जानकारी दी. सावधान रहने के प्रति जागरूक किया. वक्ताओं ने एड्स के कारणों की जानकारी दी. छात्र-छात्राओं से कहा कि खुद जागरूक होने के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी एड्स के प्रति जागरूक करें. जागरूकता ही बचाव है. आप सभी लोग उच्च शिक्षा ले रहे हैं. इसलिए आपका कर्तव्य बनता है कि कम पढ़े लिखे लोगों को एड्स के संबंध में जागरूक करें. एड्स रोगियों से दूरी बनाने के बजाय उन्हें सहयोग करें. धन्यवाद ज्ञापन मुंगेर विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ संजय कुमार मांझी ने किया. स्वयंसेवकों व छात्रों के सवालों का वक्ताओं ने अच्छी तरह से जवाब दिया. कार्यक्रम में छात्रा सेंजल आर्या, हर्षिता, राजा तथा अकाश ने पेंटिंग व परिचर्चा प्रतियोगिता में भाग लिया. चार स्वयंसेवक गुरुवार को मुंगेर विश्वविद्यालय में आयोजित एचआइवी व एड्स के बचाव कार्यक्रम में अपनी-अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ जयनंदन कुमार, डॉ आनंद कुमार मिश्रा, डॉ लक्ष्मीकांत झा, डॉ कुंडल कुमार, डॉ शशिखेखर श्रीवास्तव, डॉ कुंदन कुमारी ने एचआइवी व एड्स पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में छात्र अमन कुमार, सुधांशु कुमार, अभिजित राज, पंकज कुमार, सौरभ कुमार, रौशन कुमार तनिषा कुमारी, रानी कुमारी, रिया कुमारी, गुलफराज, निलेश कुमार, अंशु कुमार, सौम्य दीप समेत दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >