सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों में शुरू हुई पहली से आठवीं की वार्षिक परीक्षा

सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों में शुरू हुई पहली से आठवीं की वार्षिक परीक्षा

खगड़िया. जिले के सरकारी व सहायता प्राप्त प्राथमिक तथा मध्य विद्यालय में गुरुवार से पहली से आठवीं वर्ग की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गयी. परीक्षा 19 मार्च तक चलेगी. परीक्षा दो पालियों में ली गयी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली. तृतीय कक्षा से आठवीं कक्षा तक प्रथम पाली पर्यावरण अध्ययन व दूसरी पाली में हिन्दी विषय की परीक्षा ली गयी, जबकि कक्षा एक व दो के लिए दूसरी पाली में मौखिक परीक्षा ली गयी. सदर प्रखंड के माड़र उत्तरी पंचायत के मध्य विद्यालय माड़र व सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय माड़र, रसौंक, माड़र दक्षिणी आदि पंचायत के स्कूलों में शांतिपूर्वक परीक्षा प्रथम दिन ली गयी. परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राएं उत्साहित थे. इधर, गोगरी प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय जमालपुर के शिक्षक मध्य विद्यालय जमालपुर में आदर्श मध्य विद्यालय बुल्लीचंद जमालपुर के शिक्षक कन्या मध्य विद्यालय जमालपुर व मध्य विद्यालय जमालपुर के शिक्षक आदर्श मध्य विद्यालय बुल्लीचंद में वीक्षण कार्य किया. कल्याण मध्य विद्यालय जमालपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मशीर आलम ने बताया कि एक-एक स्कूल से लगभग 10 से 19 शिक्षक को आसपास के स्कूलों में वीक्षण कार्य के लिए भेजा गया है. इससे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना कम होगी. उन्होंने बताया कि इस बार केवल ई ग्रेड पाने वाले छात्रों पर ही नहीं, बल्कि सी और डी ग्रेड में आने वाले बच्चों पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा. 60 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले सभी छात्रों को चिन्हित कर उनके शैक्षणिक स्तर को सुधारने की योजना बनायी जायेगी. विभाग का लक्ष्य ऐसे बच्चों को आगे चलकर ए और बी ग्रेड की श्रेणी में लाना है. मालूम हो कि सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार शिक्षा विभाग ने नयी व्यवस्था लागू की है. इस व्यवस्था के तहत शुरू हुई पहली से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शिक्षक अपने ही स्कूल में वीक्षण नहीं किया. इसके लिए एक स्कूल के शिक्षकों को आसपास के दूसरे स्कूलों में प्रतिनियुक्त किया गया है. शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार प्रत्येक स्कूल से हेडमास्टर और एक वरीय शिक्षक को छोड़कर अन्य शिक्षकों को पड़ोसी स्कूलों में परीक्षा ड्यूटी पर भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >