बीडीओ ने पंचायत सचिव से मांगा स्पष्टीकरण

प्रखंड के इटहरी पंचायत के पंचायत सचिव सह चेकर कुमार प्रभाकर से गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद ने बिना सूचना के गायब होने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है.

गोगरी. प्रखंड के इटहरी पंचायत के पंचायत सचिव सह चेकर कुमार प्रभाकर से गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद ने बिना सूचना के गायब होने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है. पूछे गए स्पष्टीकरण पत्र में बीडीओ ने कहा है कि आपने एक दिन का अवकाश लिया गया था, लेकिन आप बिना सूचना के मोबाइल बंद करके चार दिन से अपने कार्य क्षेत्र से अनुपस्थित हैं. जिस कारण सरकार के महत्वाकांक्षी योजना यथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत चेकर का कार्य बाधित है. यह वरीय पदाधिकारी की आदेश की अवहेलना, कार्य के प्रति लापरवाही एवं मनमानेपन को दर्शाता है. बीडीओ ने कहा है कि पत्र प्राप्ति के साथ ही आप अपना स्पष्टीकरण देना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही एक सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे. अन्यथा की स्थिति में उप विकास आयुक्त को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु संसूचित कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >