शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण को लेकर बीडीओ ने दिए कई निर्देश

प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता सुपरवाइजर एवं पर्यवेक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई.

चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता सुपरवाइजर एवं पर्यवेक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से लोहिया स्वच्छता अभियान बिहार के अंतर्गत चर्चा करते हुए सरकारी निर्देशानुसार गरीबों के टोले में शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण कराए जाने की चर्चा की गई. तथा यह शौचालय निर्माण प्रमुखता से अनुसूचित जाति-जनजाति बाहुल टोले में शौचालय का निर्माण कराए जाने को लेकर प्रतिबद्धता की बात बताई. बीडीओ मोहम्मद मिनहाज अहमद के द्वारा सभी स्वच्छता कर्मियों को प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले सभी पंचायत में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग टोला में एक विशेष सर्वेक्षण कर उनके टोले में साफ-सफाई की व्यवस्था करने, प्रत्येक परिवारों को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक या व्यक्तिगत रूप से शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण कराए जाने की बात कही. बीडीओ के द्वारा बताया गया कि सभी स्वच्छता कर्मियों को एवं संबंधित कर्मियों को सभी सरकारी गाईडलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं, तथा जल्द से जल्द एक सर्वेक्षण कर शौचालय निर्माण सहित स्वच्छता के कार्यों को करा लिए जाने का निर्देश भी दे दिए गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >