एचएम स्कूलों की आधारभूत जरूरत को ई-शिक्षा पोर्टल पर करेंगे अपलोड: डीईओ

एचएम स्कूलों की आधारभूत जरूरत को ई-शिक्षा पोर्टल पर करेंगे अपलोड: डीईओ

तीन दिनों के अंदर ई-शिक्षाकोष पोर्टल के लिंक पर अपलोड करेंगे एचएम

खगड़िया. अब स्कूलों की आवश्यक जरूरत को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रधानाध्यापक खुद अपलोड करेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गौंड ने बताया कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रधानाध्यापक वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं को अपलोड तीन दिनों के अंदर करें. उन्होंने कहा कि स्कूलों के लॉगिंग से एचएम स्कूल के लिए आवश्यक संसाधन का डिमांड करें. डिमांड करने वाले प्रधानाध्यापक को ही स्कूलों के लिए आवश्यक संरचना उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि वर्ग कक्ष से लेकर चहारदीवारी, बेंच डेस्क की जरूरत को पोर्टल पर डालें. सभी स्कूल के प्रधानाध्यापक को इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया है. चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले के सभी विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए प्राचार्यों को इसकी सूची ई-शिक्षा कोष पर अपलोड करनी होगी.

इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक करेंगे डिमांड

डीईओ ने कहा कि जिले के सभी नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय व प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यालय लॉगिन के माध्यम से अपने विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण व जीर्णोंद्वार के लिए डिमांड कर सकते हैं. तीन दिनों के अंदर ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे. मालूम हो कि बीते 31 मार्च के बाद जिले में शिक्षा विभाग से संबंधित सभी विकासात्मक कार्य बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड से कराना है. इस क्रम में सभी विद्यालयों में चाहरदीवारी, अतिरिक्त वर्ग कक्ष, शौचालय, किचेन स्टोर, पेयजल के लिए बोरिंग, मोटर, पंप, पानी टैंक व ड्रिकिंग वाटर, स्टैंड, बॉयोलॉजी, फिजिक्स व केमेस्ट्री के लिए प्रयोगशाला, आईसीटी लैब के लिए कमरा, स्मार्ट क्लास व पुस्तकालय के लिए कमरा, पिंक रूम व बालिका कॉमन रूम व बेंच डेस्क आदि का डिमांड कर सकते हैं. बताया जाता है कि विभाग द्वारा इस साल प्राथमिकता के साथ स्कूल की चहारदीवारी निर्माण कराने का निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >