परिजनों को मुआवजा देकर गंगा घाट की करें बैरिकेडिंग:संजय कुशवाहा

परबत्ता प्रखंड के अगुवानी गंगा घाट पर डूबने से चार युवक की मौत हो गयी.

परिजनों को मुआवजा देकर गंगा घाट की करें बैरिकेडिंग:संजय कुशवाहा

खगड़िया. परबत्ता प्रखंड के अगुवानी गंगा घाट पर डूबने से चार युवक की मौत हो गयी. रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जानकारी मिलने पर लोकसभा महागठबंधन प्रत्याशी संजय कुमार कुशवाहा ने परबत्ता के कुल्हरिया पंचायत में हुई घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दिया. परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने अंचलाधिकारी से बात कर तत्काल सरकारी मुआवजा देने को कहा. साथ ही अंचलाधिकारी को घाट की बैरिकेडिंग करने को कहा. इस दौरान जिलापरिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि अशोक सिंह, युवा राजद के प्रदेश महासचिव नीरज यादव, जदयू नेता संजय सिंह, राजद नेता संजय कुशवाहा, विजय सिंह, डब्लू पासवान सहित दर्जनों नेता कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >