बलहा बाजार जलमीनार बना शोभा की वस्तु, मरीज अब भी पी रहे आर्सेनिक युक्त पानी

स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनाए गए इस जलमीनार से अब तक एक बूंद पानी भी उपलब्ध नहीं हो सका है. इतना ही नहीं, निर्माण कार्य से संबंधित प्राक्कलन राशि का बोर्ड भी स्थल पर नहीं लगाया गया है, जिससे पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं.

मानसी (खगड़िया) से सतीश कुमार की रिपोर्ट:

खगड़िया: मानसी प्रखंड के अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बलहा बाजार (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) परिसर में बना जलमीनार आज तक उपयोग में नहीं आ सका है और केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. इस कारण मरीजों और स्थानीय लोगों को अब भी आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनाए गए इस जलमीनार से अब तक एक बूंद पानी भी उपलब्ध नहीं हो सका है. इतना ही नहीं, निर्माण कार्य से संबंधित प्राक्कलन राशि का बोर्ड भी स्थल पर नहीं लगाया गया है, जिससे पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले इस जलमीनार का निर्माण स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन यह योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण जलमीनार से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है.

वहीं, स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम नूतन कुमारी ने बताया कि स्वच्छ पानी उपलब्ध न होने के कारण उन्हें और अन्य कर्मियों को बाहर से बंद बोतल का पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द जलमीनार को चालू कर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >