KHAGARIA : शादी समारोह से लौट रहे ऑटो पलटा, एक ही परिवार के छह लोग जख्मी

थाना क्षेत्र के अमनी सैदपुर सिमान पर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोग जख्मी हो गया.

मानसी, /खगड़िया से सतीश कुमार की रिपोर्ट :

थाना क्षेत्र के अमनी सैदपुर सिमान पर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोग जख्मी हो गया. गुरुवार को एक अनियंत्रित टेंपू पलटने से बलहा पंचायत के छोटी बलहा निवासी राजाराम महतो,तनिष कुमार,पुतुल देवी,नेन्सी कुमारी जहां तनिष कुमार गंभीर रूप जख्मी हो गया.वही वार्ड सदस्य सुबोध कुमार ने बताया कि सभी लोग खगड़िया से विकास कुमार की बहन के शादी समारोह से घर लौट रहा था. इसी दौरान अमनी और सैदपुर सिमान पर ऑटो चालक अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गया. ऑटो पर सवार छह लोग घायल हो गया. सैदपुर अमनी सिमान पर सड़क एक सप्ताह में दो बार घटना होने से लोग में काफी मर्माहत है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सैदपुर सिमान पर मंदिर का निर्माण कराया गया है जो ग़लत है. मालूम है कि पिछले सप्ताह पहले मोटर साईकिल सवार तीन युवक घायल हो गया था. जिसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई थी और दो युवक अभी भी मौत से जुझ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >