ऑटो का संतुलन बिगड़ा, एक युवक घायल

पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे छुट्टी दे दी

बेलदौर. थाना क्षेत्र के चौढली जमींदारी बांध पर एक ऑटो का संतुलन अचानक बिगड़ गया. जिससे दुर्घटना का शिकार हुए एक युवक घायल हो गये. घटना बुधवार के पूर्वाह्न करीब 11 बजे की बताई जा रही है. घायल युवक की पहचान मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवारा गांव निवासी जीरो साह के 17 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई. वही आनन फानन राहगीरों ने घायलावस्था में उसे इलाज के लिए पीएचसी भिजवाया. पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे छुट्टी दे दी. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बेलदौर आने के दौरान चौढली जमींदारी बांध के समीप ऑटो का संतुलन बिगड़ गया. जिसके कारण ऑटो पर सवार उक्त युवक घायल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित युवक अपने रिश्तेदार के यहां बेलदौर आ रहे थे. इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर के चिकित्सक डॉक्टर अभिनव विशाल ने बताया कि ऑटो पलट जाने के कारण एक युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. वहीं राहगीरों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिसे प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >