अलौली-खगड़िया ऑटो रूट पर अवैध बैरियर वसूली के खिलाफ ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन

अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की

अलौली. खगड़िया-अलौली मुख्य मार्ग पर ऑटो चालकों से की जा रही कथित मनमानी वसूली के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. वर्षों से बैरियर पर तय दर से अधिक वसूली, गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगाते हुए दर्जनों ऑटो चालक एकजुट होकर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. आक्रोशित चालकों ने नारेबाजी की. अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. ऑटो चालकों का आरोप है कि अलौली बैरियर पर अब तक निर्धारित शुल्क का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है. जिसका फायदा उठाकर बैरियर संचालक मनमाने ढंग से प्रति ट्रिप 30 रुपये की वसूली कर रहा है. दो सवारी होने की स्थिति में भी उतनी ही राशि जबरन वसूली की जाती है. विरोध करने पर चालकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट तक की जाती है. चालक ललन कुमार, सत्देव साह, घनश्याम शर्मा, कुंदन कुमार, ध्रुव कुमार, पवन साह, अमर नाथ कुमार, गौतम कुमार, राजा कुमार, मुकेश कुमार सहित दर्जनों चालकों ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >