KHAGARIA : केस उठाने की धमकी देते हुए महिला के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

गोगरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद दहगाना वार्ड 16 में जमीन विवाद में केस उठाने की धमकी देते हुए घर में घुसकर आठ लोगों ने महिला के साथ मारपीट की है.

गोगरी, खगड़िया से रणवीर झा की रिपोर्ट :

गोगरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद दहगाना वार्ड 16 में जमीन विवाद में केस उठाने की धमकी देते हुए घर में घुसकर आठ लोगों ने महिला के साथ मारपीट की है. पीड़िता स्वर्गीय रमेश ठाकुर की पत्नी रेणुका देवी ने गोगरी थाने में आवेदन देकर कहा कि जमीन विवाद मामले में वह अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी के न्यायालय में उपस्थित होकर घर आयी, तो पड़ोसी रेणू देवी पति उमेश ठाकुर, कुन्दन देवी पति लालो ठाकुर, प्रीति देवी पति रंजीत ठाकुर , उमेश ठाकुर पिता मुलो ठाकुर, दिलखुश कुमार पिता उमेश ठाकुर, लालो ठाकुर पिता नागो ठाकुर, रंजीत ठकर पे० नागो ठाकुर, सचिन कुमार पे. लालो ठाकुर सभी दहगाना निवासी घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर सभी ने मारपीट करना शुरू कर दिया. धमकी देते हुए कहने लगे कि भला चाहते हो तो अपने बेटे को कहो मुकदमा उठा ले. नहीं तो तुम्हारे सारे लड़के को जान से मार देंगे.पीड़िता नें आवेदन में यह भी लिखा है की बार-बार मुझे और मेरे लड़के को जान से मारने की धमकी देते रहते हैं. गोगरी थानाध्यक्ष ने बुधवार की देर रात्रि में सभी नामजद को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाच शुरू कर दीहै.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >