सैनिक स्कूल में मनाया गया आशीर्वाद उत्सव

बिहार के लाल लघुनाटिका में निराला, प्रियांशु हेमरिता ने शानदार अभिनय किया.

गोगरी. एमएसआर सैनिक स्कूल मदारपुर महेशखूंट में वर्ग दशम के छात्र-छात्राओं के लिए आर्शीवाद उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के सचिव सुबोध कुमार व प्राचार्य रूपा कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया. कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गयी. उसके बाद अनुष्का, सोनाक्षी, निकिता, अनन्या के नृत्य प्रस्तुत किया गया. फास्ट फूड सॉन्ग में साधना, आरुषि, अनुष्का, आरुषि, सोनाक्षी, निकिता, स्वामिनी, आकाश, मानव, कृष्णा, शिवम और गौतम आदि ने अद्भुत अभिनय का प्रदर्शन किया. बिहार के लाल लघुनाटिका में निराला, प्रियांशु हेमरिता ने शानदार अभिनय किया. आज दिल में हाथ रख में अनुष्का, सोनाक्षी, सुप्रिया सबीना ने मिलकर देश भक्ति का जज्बा दिखाते हुए नृत्य किया. विद्यालय के छात्र आर्यन, सनी, नीतीश, आसिफ, आशीष, राजू, छवि, स्नेहा, कश्यप, आस्था, पायल, साक्षी, लक्ष्मी, मनी आदि ने अपने मां के भाव को बताते हुए कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा शिक्षा ज्ञान हमें अपने मंजिल की प्राप्ति करने के लिए बहुत मददगार साबित होगा. इन सभी शिक्षक शिक्षकों से जो उन्हें मिला है उसे हम भूल नहीं सकते हैं. विद्यालय के सचिव सुबोध कुमार ने कहा कि कलाम साहब ने लिखा है आप अपने भविष्य को नहीं बदल सकते आप अपनी आदत को बदल नहीं सकते अपनी अच्छी आदत से ही अपने भविष्य का निर्माण कर सकते हैं. अच्छी आदत आपके भविष्य को जरूर बदल देगी. विद्यालय की संस्थापिका सह प्राचार्य रुभा कुमारी ने विद्यालय के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सभी बच्चे बहुत अच्छे लगते हैं भगवान इन सभी बच्चों की मनोकामना पूर्ण करें. विद्यालय के निदेशक शुभम कुमार और शालू कुमारी ने कहा कि हम बच्चों के उज्जवल भविष्य कामना करते हैं. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र अमन, विवेक, निशांत, रवि राज, शशि राज, आर्यन, निराला, प्रियांशु, शिवपूजन, शिवम सुमित विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार, शशि कुमार, भवेश कुमार, अविनाश कुमार, जितेंद्र पोद्दार, मोहन कुमार, शिक्षिका अनिता कुमारी, करिश्मा कुमारी, सजनी, काशी, निर्मला, कुल्लू सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >