अंशु झा बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता

अंशु झा लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं

खगड़िया. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अंशु कुमार झा को भाजपा युवा मोर्चा खगड़िया का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है. पार्टी नेतृत्व द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद जिले भर के कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है. अंशु झा लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. उनकी संगठन क्षमता, विचारधारा के प्रति समर्पण और युवाओं से सीधा संवाद उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाता है. उनके मनोनयन पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्वनी सिन्हा, भाजपा नेता बाबूलाल शौर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, भाजपा युवा मोर्चा खगड़िया के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार चौधरी, विजय यादव, गौरव राज, गौतम सिंह, चंद्रभूषण चौधरी, विवेक भगत अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >