14 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन खगड़िया. आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार द्वारा बताया गया कि 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारी, बैंक के शाखा प्रबंधक एवं न्यायिक पदाधिकारी और अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ लगातार बैठक आयोजित की जा रही है. मंगलवार को प्राधिकार के सचिव की अध्यक्षता में जिले के सभी थाना अध्यक्षों की बैठक की गयी. सभी थाना अध्यक्ष से पक्षकारों को भेजे गए नोटिस के तमिला कराए जाने संबंधी जानकारी ली गयी. सभी को निर्देशित किया गया कि जितने भी पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए नोटिस निर्गत किया गया है. यथाशीघ्र उनको नोटिस प्राप्त कराएं. अपने स्तर से भी राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें. ताकि अधिक से अधिक वादों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जा सके. साथ ही 13 दिसंबर 2025 को आयोजित किए गए राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला अंतर्गत सभी थाना अध्यक्ष को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारों को उपस्थित कराने व सहयोग के लिए प्राधिकार के सचिव द्वारा सम्मानित किया गया.
पक्षकारों को भेजे गये नोटिस का तमिला कराएं सभी थानाध्यक्ष: सचिव
अधिक से अधिक वादों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जा सके.
