ऋण वसूली की राशि जाम नहीं करने पर होगी कार्रवाई

सदर प्रखंड के बिहार ग्रामीण बैंक शाखा माड़र के बैंक अधिकारियों द्वारा गुरुवार को ऋण वसूली का विशेष अभियान चलाया गया

13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में ऋण की राशि जमा करने की अपील खगड़िया. सदर प्रखंड के बिहार ग्रामीण बैंक शाखा माड़र के बैंक अधिकारियों द्वारा गुरुवार को ऋण वसूली का विशेष अभियान चलाया गया. बैंक अधिकारियों ने ऋणधारक के घर पहुंचकर ऋण की राशि जमा करने की अपील की. इस दौरान बैंक के अधिकारी व मोरकाही पुलिस मौजूद थे. बिहार ग्रामीण बैंक शाखा माड़र के प्रबंधक मोनिका कुमारी ने बताया कि ऋण धारक ससमय ऋण की राशि जमा कर दें अन्यथा बॉडी वारंट व कुर्की जब्ती निकाली जायेगी. बताया कि क्षेत्र के माड़र दक्षिणी, माड़र उत्तरी, रसौंक पंचायत के विभिन्न गांव में ऋण वसूली अभियान चलाया गया. इस दौरान कई ऋणधारक अधिकारी को देख भागते नजर आए. बेगूसराय प्रबंधक के कुंज बिहारी कुमार ने ऋणियों से अपील किया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को आयोजित होगी. ऋणधारक विशेष छूट का लाभ उठाकर राशि राष्ट्रीय लोक अदालत में राशि जमा कर सकते हैं. ऋण वसूली अधिकारी नंदन कुमार, सर्टिफिकेट अधिकारी तपन कुमार ने कहा कि ऋणियों को कई बार नोटिस किया गया. इसके बावजूद अब तक ऋण की राशि जमा नहीं किया है. कहा कि सरकारी राशि का गबन करने की मंशा रखने वाले धारक गिरफ्तार हो सकते हैं. कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में राशि जमा नहीं करेंगे तो नीलाम शाखा द्वारा लगभग 123 बॉडी वारंट, कुर्की वारंट निकाला जायेगा. उन्होंने कहा कि ऋण धारक कानूनी कार्रवाई से बचे और ऋण की राशि समय पर जमा करें. इस दौरान मोरकाही थाना के एएसआई भोला कुमार शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >