मेडिको लीगल व जख्म प्रतिवेदन रिपोर्ट नहीं भेजने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्यवाई

करीब 40 से अधिक जख्म प्रतिवेदन नहीं लिखा गया है. जिसके कारण न्यायिक प्रक्रिया निष्पादन में विलंब हो रही है.

खगड़िया. समय पर मेडिको लीगल व जख्म प्रतिवेदन रिपोर्ट न्यायालय नहीं भेजने वाले चिकित्सकों पर कार्यवाई होगी. शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ रामेन्द्र कुमार ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों को जबरदस्त फटकार लगाई. निरीक्षण के दरम्यान सदरअस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में करीब 30 मेडिको लीगल, और करीब 40 से अधिक जख्म प्रतिवेदन नहीं लिखा गया है. जिसके कारण न्यायिक प्रक्रिया निष्पादन में विलंब हो रही है. चिकित्सकों की लापरवाही को लेकर सिविल सर्जन डॉ रामेन्द्र ने हिदायत देते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर अपने कार्यों को निष्पादित करने को कहा. उन्होंने लापरवाही बरतने वाले के चिकित्सकों को कारवाई के लिए तैयार रहने की भी बात कही. मौके पर उपाधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, डॉ बलबन कुमार, डॉ नीतीश कुमार नंदन समेत जख्म प्रतिवेदन प्रभारी मोहम्मद फारुख सिद्दीकी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >