नाबालिग बेटी को शादी की नियत से भगाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज जांच में जुटी पुलिस

समय बीतने के बावजूद घर नहीं लौटी. परिजन पहले अपने स्तर से तलाश में जुटे रहे

परबत्ता. थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई. पीड़ित पिता ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर घर से भगाया गया है. आवेदन में कई युवकों को नामजद करते हुए सख्त कार्रवाई और बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई गई है. थाने में दिए आवेदन के अनुसार, पीड़ित कुल्हड़िया गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी पुत्री (उम्र 15 वर्ष) वर्ग दशम की छात्रा है. दिनांक 15.01.2026 को सुबह करीब 05:00 बजे वह कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन समय बीतने के बावजूद घर नहीं लौटी. परिजन पहले अपने स्तर से तलाश में जुटे रहे, मगर जब कहीं सुराग नहीं मिला तो मामला गंभीर मानते हुए खोजबीन तेज की गई. पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि कुल्हड़िया वार्ड नंबर-01 निवासी आदित्य कुमार (उम्र 18 वर्ष), पिता विजय साह, ने उनकी नाबालिग पुत्री को लेकर फरार हो गया. पिता का कहना है कि जब वह आदित्य कुमार के घर पहुंचे और पुत्री के बारे में पूछताछ की, तो वहां मौजूद परिजनों विजय साह (उम्र 48 वर्ष), मीना देवी (उम्र 45 वर्ष), मंजीत कुमार (करीब 20 वर्ष) और शिवानी कुमारी (उम्र 19 वर्ष) ने टालमटोल करते हुए गाली-गलौज करते हुए धमकी दी. पीड़ित पिता ने पुलिस से आग्रह किया है कि मामले की तत्काल जांच कर नामजद लोगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी नाबालिग पुत्री को जल्द से जल्द बरामद किया जाए. इधर, सूत्रों के अनुसार पुलिस आवेदन के आधार पर आवश्यक प्रक्रिया में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >