एसी कूलर बाजार से आउट ऑफ स्टॉक, डेढ़ गुणा बढ़ा लोड सेड

चिलचिलाती धूप की वजह से एसी व कूलर बाजार से आउट ऑफ स्टॉक चल रहे हैं. ऐसी सामग्रियों के दामों में 10 से 15 फीसदी का इजाफा भी हो रहा है

गोगरी.

चिलचिलाती धूप की वजह से एसी व कूलर बाजार से आउट ऑफ स्टॉक चल रहे हैं. ऐसी सामग्रियों के दामों में 10 से 15 फीसदी का इजाफा भी हो रहा है. फिलहाल डेढ़ टन के एसी का दाम 35 से 45 हजार है. यदि ग्राहकों के द्वारा तुरंत लेने की डिमांड भी की जाती है तो उसके लिए दो से तीन दिन का वक्त दिया जा रहा है. जमालपुर बाजार के दुकानदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी में लगातार एसी और कूलर की डिमांड बढ़ती जा रही है. आने के साथ ही बिक जा रहे हैं. गर्मी के चलते बिजली का लोड करीब डेढ़ गुणा बढ़ गया है. बिजली पर लोड अचानक बढ़ने की वजह से पुराने ट्रांसफार्मर जवाब दे रहे हैं. लगातार लोकल फॉल्ट के भी बढ़ने की संख्या में इजाफा होने लगा है. बिजली के अधिक डिमांड की वजह से ग्रामीण इलाकों की बिजली को काटकर शहरी क्षेत्रों में आपूर्ति की जा रही है. इस तरह के तमाम तकनीकी दिक्कतों को लेकर उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई इलाके ऐसे हैं जहां तार जर्जर रहने और ट्रांसफार्मर पुराना होने की वजह से तकनीकी दिक्कतें अक्सर बनी रहती है. बिजली रहने के बावजूद भी उन लोगों को बिजली आपूर्ति विधिवत तरीके से मयस्सर नहीं हो रही है. बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा रटा रटाया जवाब दिया जा रहा है कि स्थानीय मानव बल और मिस्त्री के द्वारा तकनीकी दिक्कतों को दूर किया जा रहा है. लोड बढ़ने का नतीजा है कि कई ऐसे इलाके हैं जहां पर बिजली लगभग 20 से 22 घंटा रहती थी वहां बिजली 15 घंटे के करीब रह रही है. भीषण गर्मी में डेढ़ गुना बिजली लोड सेड बढ़ गया है. ग्रामीण इलाकों से काटकर शहरी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति की जा रही है. इसके अलावा बिजली अधिक से अधिक मिले इसको लेकर भी डिमांड किये जा रहे हैं.

गंगासागर, कनीय विद्युत अभियंता, गोगरी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >