99.75 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

99.75 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चौथम. पुलिस ने 99.75 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को मंगलवार को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक चार पहिया और एक दो पहिया वाहन को जब्त किया है. थाना प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज राम ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरदिया गांव निवासी दीपक कुमार के घर से शराब तस्करी की योजना बनायी जा रही है. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. इस के दौरान दीपक कुमार के घर एक कार से कुल 99.75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. इस मामले में हरदिया निवासी गोपाल सिंह के पुत्र आरोपी दीपक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस संबंध में चौथम थाना कांड संख्या 138/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज राम, पुअनि संदीप कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >