शिशवा में हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

शिशवा में हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

गोगरी. थाना क्षेत्र के बड़ी शिशवा निवासी कालेश्वर यादव के पुत्र ब्रजेश कुमार यादव ने थाने में आवेदन देकर मारपीट के आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी करायी गयी. ब्रजेश ने शिशवा निवासी जयप्रकाश यादव और उसके पुत्र अभिषेक कुमार पर मारपीट करने और चैन, चकती छिनतई करने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम सात बजे वह जमालपुर बाजार जा रहा था की पूर्व से घात लगाये नामजद आरोपित ने पकड़कर मारपीट करने लगा. कट्टा को कनपट्टी में सटाकर जान मारने का प्रयास किया. चीखने चिल्लाने के बाद आसपास के लोग दौड़े तो किसी तरह जान बचाकर भाग गया. अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के लिए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >