अलौली. प्रखंड क्षेत्र के शुंभा गाजीघाट में रविवार को महर्षि मेंही गुरु कूलम विद्यालय का अतिथि अलौली विधायक रामचन्द्र सदा, जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी व संत दिनेशानंद महाराज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष भगीरथ पासवान तथा संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह द्वारा अतिथियों के अंगवस्त्र, माला एवं बुके भेंटकर स्वागत किया गया. विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरु कूलम का शुभारंभ क्षेत्र के बच्चों के लिए एक नई शैक्षणिक क्रांति का मार्ग प्रशस्त करेगा. यहां गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और संस्कार का समन्वय बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा. मुख्य अतिथि जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि इस प्रकार के शिक्षण संस्थान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं. गुरु कूलम में आधुनिक शिक्षा पद्धति के साथ नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. जो बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाएगा. जदयू जिला प्रवक्ता ने कहा कि विद्यालय के खुलने से अभिभावकों को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की नई आशा मिली है. यहां शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश बच्चों को जीवन में सफल बनाएगा. नेशानंद महाराज ने कहा कि गुरु कूलम का वातावरण विद्यार्थियों को अनुशासन और नैतिकता की शिक्षा देगा. यह संस्थान ज्ञान के साथ-साथ जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का केंद्र बनेगा. गुरु कूलम के निदेशक रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यालय में नर्सरी से लेकर वर्ग अष्टम तक की पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी है. मौके पर सुनील कुमार सिंह,लोहा सिंह, निर्मला कुमारी, प्रभाकर चौधरी मन्टून,रामप्रकाश सिंह, राजीव रंजन, युवा जदयू के नीतीश सिंह पटेल, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, अमरेंद्र सिंह,ललन कुमार, परमानंद राय,पूनम जयसवाल, वन्दना भारती, निदेशक कुंदन कुमार, प्रधानाचार्य गोपाल कुमार, सहायक शिक्षक अविनाश कुमार, प्रिंस कुमार,जयजयराम कुमार, गुड्डू यादव,सुधा पासवान, अमृता जयसवाल, रविकांत महतों, सरपंच रंजीत पासवान,सोची साह, रविन्द्र पासवान, रामप्रकाश यादव मुन्ना सिंह हरेराम शर्मा सहित छात्र -छात्राएं,अभिभावक आदि उपस्थित थे.
शुंभा गाजीघाट में महर्षि मेंही गुरु कूलम से जलेगा शिक्षा का नया दीप
गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और संस्कार का समन्वय बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा.
