अलौली(खगड़िया) : थाना क्षेत्र के छिलकौरी पंचायत के कचनाधार जलकर पर सोमवार की सुबह अपराधियों ने जलकरी कर रहे
मुखिया प्रत्याशी के पति सहित दो लोगों को गोली मार कर जख्मी कर दिया. दोनों सीपीआइ के सक्रिय सदस्य भी हैं. एक युवक के जांघ में व दूसरे युवक की कनपट्टी में गोली लगी है. दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय जिले के बखरी पीएचसी में भरती कराया. स्थिति की गंभीरता को देख डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इलाज के दौरान जख्मी युवक के परिजनों ने सदर अस्पताल बेगूसराय में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
चुनाव के दौरान भी किया गया था टारगेट : अलौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के भाकपा के सदस्य अशरफी मुखिया व राजकुमार मुखिया कचनाधार जलकर पर मछली मार रहे थे. इसी दौरान तीन अपराधी आये और उन पर गोली चला दी. इसमें अशरफी के जांघ में तथा राजकुमार के कनपट्टी में गोली लगी. उल्लेखनीय है कि राजकुमार की पत्नी आशा देवी बहादुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी है. चुनाव के दौरान भी अपराधियों द्वारा राजकुमार को टार्गेट किया गया था, लेकिन अपराधी सफल नहीं हो पाये.
मुखिया प्रत्याशी के…
जलकर पर वर्चस्व को ले होता है विवाद : कचनाधार जलकर पर पूर्व में भी कई बार गोलीबारी हो चुकी है. पीड़ित के परिजनों की माने तो नक्सलियों द्वारा उनके जलकर पर वर्चस्व जमाने की कोशिश की जा रही है. विरोध करने पर नक्सलियों द्वारा जख्मी राजकुमार मुखिया के पिता छट्ठु मुखिया व सागर मुखिया को गोली मार दी थी.
घटना में नक्सली का हाथ : भाकपा के राज्य परिषद सचिव सत्य नारायण सिंह ने बताया कि इस घटना में नक्सली का हाथ है. पूर्व में भी नक्सली सुभाष यादव उर्फ लंबू ने भाकपा के दो सक्रिय सदस्य की हत्या कर दी थी. इस मामले में घटनास्थल की जांच के दौरान स्पष्ट हो गया कि गवाह को प्रभावित करने के लिए नक्सली लंबू ने षड्यंत्र रचा है.
भाकपा के सक्रिय सदस्य हैं दोनों
अलाैली के छिलकौरी पंचायत स्थित कचनाधार जलकर के
पास की घटना
तीनलोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पिता की हत्या मामले
में गवाह हैं राजकुमार
2014 में दिपावली की रात बहादुरपुर गांव निवासी भाकपा के सदस्य छट्ठु मुखिया व सागर मुखिया को गोली मार कर हत्या कर दी गयी. उक्त मामले में अलौली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. न्यायालय में गवाही चल रहा है. इसमें मृतक छट्ठु मुखिया के पुत्र राजकुमार मुखिया गवाह है. नामजद लोगों द्वारा दबाव भी दिया जा रहा था. भाकपा नेता व अन्य ग्रामीण उक्त मामले में नक्सलियों द्वारा हत्या किये जाने की बात कही जा रही है.
पिता की हत्या मामले
में गवाह हैं राजकुमार
2014 में दिपावली की रात बहादुरपुर गांव निवासी भाकपा के सदस्य छट्ठु मुखिया व सागर मुखिया को गोली मार कर हत्या कर दी गयी. उक्त मामले में अलौली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. न्यायालय में गवाही चल रहा है. इसमें मृतक छट्ठु मुखिया के पुत्र राजकुमार मुखिया गवाह है. नामजद लोगों द्वारा दबाव भी दिया जा रहा था. भाकपा नेता व अन्य ग्रामीण उक्त मामले में नक्सलियों द्वारा हत्या किये जाने की बात कही जा रही है.
बहादुरपुर पिकेट की पुलिस ने बहादुरपुर में गश्ती तेज कर दी है. अपराधियों पर नजर रखी जा रही है. पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी हुई है.
