आसानी से मिल रही शराब

परेशानी. बलुआही बस स्टैंड में नहीं है शेड की व्यवस्था बस स्टैंड की स्थिति बदतर है चालक सड़क किनारे वाहन लगाते हैं, यहां का टिकट काउंटर वर्षों से बंद पड़ा है. यात्रियों के बैठने की भी व्यवस्था नहीं है यात्री मंदिर में बैठ कर बसों की प्रतीक्षा करते हैं. खगड़िया : कभी गुलजार रहने वाला […]

परेशानी. बलुआही बस स्टैंड में नहीं है शेड की व्यवस्था

बस स्टैंड की स्थिति बदतर है चालक सड़क किनारे वाहन लगाते हैं, यहां का टिकट काउंटर वर्षों से बंद पड़ा है. यात्रियों के बैठने की भी व्यवस्था नहीं है यात्री मंदिर में बैठ कर बसों की प्रतीक्षा करते हैं.

खगड़िया : कभी गुलजार रहने वाला बलुआही बस स्टैंड आज वीरान पड़ा हुआ है. यात्रियों की सुविधा के नाम पर यह बस स्टैंड मुंह चिढ़ा रहा है. यात्री तपिश भरी गरमी में वाहन का इंतजार खड़े होकर करते दिखे जा रहे हैं. उल्लेखनीय है कि इस बस स्टैंड से खुलने वाले वाहन बेगूसराय रांची पटना भागलपुर पूर्णिया कटिहार नवगछिया तक का सफर तय करते हैं. परंतु यहां सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है.

जर्जर बस स्टैंड में बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है. यहां एक सीटिंग चबूतरा बना है जिसकी स्थिति भी सही नहीं है. यात्री इधर उधर चाय पान की दुकान पर बैठ कर निगम की बसों की प्रतीक्षा करते हैं. जिसकी वजह से यात्रियों को जब ढ़ीली भी करनी पड़ती है. क्योंकि उसके बाद ही यात्रियों को बैठने की अनुमति मिल पाती है.

कहते हैं नगर सभापति

नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के लिए बैठक में स्वीकृति दी गयी है. नगर परिषद स्थित सभी बस स्टैंडों को विकसित करने की योजना है. यात्रियों की शिकायत जल्द दूर होगी.

सड़क के किनारे लगाते हैं वाहन

बस स्टैंड की हालत इतनी खराब है कि यात्रियों के साथ ही साथ वाहन चालक व उसके सहयोगी भी बस स्टैंड के पोर्टिको तक जाना भी उपयुक्त नहीं समझते हैं. यात्री इधर उधर समय पास करते हैं वहीं, वाहन चालक व उसके सहयोगी भी सड़क के किनारे ही बस लगा कर अपने कार्य का इतिश्री कर लेते हैं. व यह आवश्यक नहीं समझते हैं के बस स्टैंड के पोर्टिको के पास जाना भी है. बस, सड़क के किनारे ही बुकिंग वगैरह कर कार्य को समाप्त कर लेते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >