जाम हुआ आम, शहर में चलना हुआ मुश्किल

खगड़िया : शहर में इन दिनों जाम आम हो गया है. इससे लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो रहा है. अब लोगों को ऐसी कठिनाई का सामना करना रोजाना का दिनचर्या में शामिल हो गया है. लोग मानकर चलने लगे हैं कि जाम तो रहेगा ही इसलिए आधा एक घंटा लेट होना तो आम बात […]

खगड़िया : शहर में इन दिनों जाम आम हो गया है. इससे लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो रहा है. अब लोगों को ऐसी कठिनाई का सामना करना रोजाना का दिनचर्या में शामिल हो गया है. लोग मानकर चलने लगे हैं कि जाम तो रहेगा ही इसलिए आधा एक घंटा लेट होना तो आम बात है. स्थानीय विक्की कुमार, मिथलेश कुमार, मुन्ना कुमार आदि ने बताया कि शहर के एमजी मार्ग, में जेएनकेटी स्टेडियम के पिछले हिस्से में अवैध रूप से ऑटो स्टैंड चलाया जा रहा है.

इससे ऑटो चालक सड़क किनारे वाहन लगाकर यात्रियों को चढ़ाना उतारने का काम सुबह से शाम तक किया करते है. इससे राहगीरों को आवागमन में कठिनाई उठाना पड़ता है. इधर, शहर के ह्रदय स्थल राजेंद्र चौंक से लेकर बखरी बस स्टैंड तक सड़कों के दोनों किनारे में फूटकर विक्रेता अपनी अपनी दुकानें सजा रखा है. इससे दिन प्रतिदिन सड़क सिकुड़ती जाती है. वहीं सड़क किनारे वाहन चालकों द्वारा अवैध रूप से वाहन खड़ी की जाती है.
वहीं सड़क पर ऑटो खड़ा कर सवारी को चढ़ाया व उतारा जाता है. इतना ही नहीं दो पहिया व तीन पहिया वाहन चालक भी अपने वाहन को इधर-उधर लगाकर अपना काम करते रहते हैं, जिससे जाम की समस्या लगना आम हो गया है. इस व्यवस्था से आम लोगों को परेशानी से दो चार होना पड़ता है. जाम की आफत से मरीजों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है. लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन शहर में पार्किंग की सुविधा दे दे तो आम आवाम को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सकती है और लोगों को इससे होने वाली ढ़ेर सारी समस्याओं से निजात मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >