गंडक नदी में डूबने से बालक की मौत
गोगरी : महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत बौरना पंचायत के भदलय घाट के गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक गोगरी नगर पंचायत वार्ड छह फकराना गांव निवासी मोहम्मद सहवाज का पुत्र मोहम्मद अतहर है. घटना की सूचना मिलते ही सीओ चंदन कुमार, एसआइ सिंटू झा, […]
गोगरी : महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत बौरना पंचायत के भदलय घाट के गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक गोगरी नगर पंचायत वार्ड छह फकराना गांव निवासी मोहम्मद सहवाज का पुत्र मोहम्मद अतहर है. घटना की सूचना मिलते ही सीओ चंदन कुमार, एसआइ सिंटू झा, थानाध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र घटना स्थल पर पहुंचे और मृत बालक को स्थानीय गोताखोर की मदद से तीन घंटे बाद बरामद किया गया.
स्थानीय प्रशासन ने मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाया.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महेशखूंट थानाध्यक्ष मनीष कुमार को सौंप दिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और शव को परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार अतहर रविवार को अपने साथियों के साथ गांव के समीप भदलय घाट पर गंडक नदी में नहाने गया था. इसी क्रम में पैर फिसलने से गडढे में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी. गोगरी नगर पंचायत वार्ड छह के लोगों ने घटना पर अफसोस जताते हुए मृतक के परिजनों को सांत्वना दी. वहीं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को जल्द से जल्द नियम के मुताबिक मुआवजा देने की मांग की है.