रिश्वत के रेट में आये उछाल से सब सन्न

खगड़िया : सबसे ज्यादा रकम रिश्वत लेते हुए निगरानी की गिरफ्त में आने वाले पहले अधिकारी बीइओ विजय कुमार पासवान बन गये हैं. एक लाख रुपये रिश्वत के साथ खगड़िया में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. इतना ही नहीं पूरे आॅपरेशन को अंजाम देने वाले निगरानी डीएसपी मुन्ना प्रसाद ने भी एक लाख […]

खगड़िया : सबसे ज्यादा रकम रिश्वत लेते हुए निगरानी की गिरफ्त में आने वाले पहले अधिकारी बीइओ विजय कुमार पासवान बन गये हैं. एक लाख रुपये रिश्वत के साथ खगड़िया में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. इतना ही नहीं पूरे आॅपरेशन को अंजाम देने वाले निगरानी डीएसपी मुन्ना प्रसाद ने भी एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पहली बार किसी रिश्वतखोर को पकड़ा है. इधर निगरानी की गिरफ्त में आने के बाद बीइओ श्री पासवान ने रिश्वत के हिस्सेदार बड़े साहब का नाम उगला है. पूरे आपरेशन के बीच रिश्वत के रेट अचानक आये उछाल से सब सन्न हैं.

पहली खेप में पांच हजार ले चुके थे बीइओ : बीते 2 मार्च को मध्य विद्यालय का निरीक्षण करने बीइओ विजय पासवान पहुंचे थे. शिक्षिका साधना सिंहा ने बताया कि उस वक्त 5 हजार देने के बाद भी वेतन रोक दिया गया था. उसके बाद बीइओ ने डेढ़ लाख रुपये की मांग कर दिया. काफी खुशामद के बाद एक लाख रुपये पर बीइओ साहब माने थे.
जल्दी दो एक लाख वरना निलंबित कर देंगे : कुछ इस अंदाज में रिश्वतखोर बीइओ ने शिक्षिका साधना सिन्हा को नाक में दम कर रखा था. शिक्षिका श्रीमती सिन्हा ने बताया कि 23 अप्रैल को अलौली में बीइओ ने 3 दिन के रिश्वत के एक लाख नहीं पहुंचाने पर निलंबित करने की चेतावनी दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >