डीएम के निरीक्षण से कर्मियों में हड़कंप

बेलदौर : बुधवार को डीएम जय सिंह ने प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. इससे पदाधिकारी समेत कर्मियों में हड़कंप मच गया. इस दौरान पंचायत चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी का भी जायजा लिया. आरटीपीएस काउंटर सहित विभिन्न कार्यालयों में लोगों की अनुपस्थिति देख डीएम संबंधित पदाधिकारी से आवश्यक पूछताछ कर इसमें सुधार लाने […]

बेलदौर : बुधवार को डीएम जय सिंह ने प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. इससे पदाधिकारी समेत कर्मियों में हड़कंप मच गया. इस दौरान पंचायत चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी का भी जायजा लिया. आरटीपीएस काउंटर सहित विभिन्न कार्यालयों में लोगों की अनुपस्थिति देख डीएम संबंधित पदाधिकारी से आवश्यक पूछताछ कर इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया. डीएम आरटीपीएस काउंटर पर निपटाये जा रहे कार्य,

मनरेगा कार्यालय में कर्मियों की उपस्थित एवं निपटाये गये कार्यों की अधतन स्थिति, ई किसान भवन, अंचल कार्यालय पहुंचकर कार्यालयों के कार्य करने के बारे में जानकारी लेकर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वही प्रखंड परिसर स्थित अधूरे राजीव गांधी सेवा केंद्र के अधूरे निर्माण कार्य को देख नाराजगी जाहिर किया एवं इसके निर्माण कार्य को ससमय पूरा करवाने को लेकर पीओ अभिनाश कुमार को निर्देश दिया.

लौटने के क्रम में डीएम ने कोसी नदी पर नाव के बने जुगाड़ पुल के निर्माण एवं इसके संचालन एवं डुमरी पुल के मरम्मत कार्य के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली. मौके पर गोगरी एसडीओ संतोष कुमार ,वरीय उपसमाहर्ता संजीव कुमार ,बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, सीओ विकास कुमार समेत संबंधित विभाग के पदाधिकारी व कर्मी डीएम को आवश्यक जानकारी से अवगत करा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >