रिश्वत लेते खगड़िया के बीइओ गिरफ्तार

खगड़िया़ : अलौली के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार पासवान को निगरानी ने मंगलवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया़ विजय कुमार अलौली के अलावा खगड़िया के बीइओ के प्रभार में भी हैं. बापू मध्य विद्यालय परिसर स्थित खगड़िया बीआरसी में निगरानी के ऑपरेशन के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. एक प्रधान शिक्षिका को […]

खगड़िया़ : अलौली के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार पासवान को निगरानी ने मंगलवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया़ विजय कुमार अलौली के अलावा खगड़िया के बीइओ के प्रभार में भी हैं. बापू मध्य विद्यालय परिसर स्थित खगड़िया बीआरसी में निगरानी के ऑपरेशन के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. एक प्रधान शिक्षिका को निलंबन की कार्रवाई से बचाने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत लेते बीइओ को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम पटना रवाना हो गयी है.

पूरा ऑपरेशन अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय, सोनिहार की प्रधान शिक्षिका साधना सिन्हा, पति चितरंजन सिन्हा की शिकायत पर अंजाम दिया गया. दो मार्च को बीइओ ने अलौली के मध्य विद्यालय, सोनिहार का निरीक्षण कर एमडीएम सहित कई सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी पकड़ते हुए जांच रिपोर्ट सौंपी थी. इसमें प्रधान शिक्षिका साधना सिन्हा के निलंबन की अनुशंसा की गयी थी. निलंबन से बचने के लिए संपर्क करने पर संबंधित विद्यालय की प्रधान शिक्षिका से बीइओ ने डेढ़ लाख लाख रुपये की मांग की. बाद में एक लाख रुपये में सौदा तय हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >